दादर में शिक्षक परिषद का शक्ति- प्रदर्शन
NBT रिपोर्ट, मुंबई : दादर स्थित शिवाजी मंदिर में आयोजित महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद मुंबई विभाग के अधिवेशन में एक हजार से अधिक शिक्षक जुटे । अधिवेशन में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का कड़ा विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, संच मान्यता के जाचक नियम रद्द करने और बंद हो रही मराठी शालाओं को बचाने की मांग उठी। शिक्षकों की इस एकजुटता ने इसे महज अधिवेशन न रहने देकर सरकार के खिलाफ चेतावनी भरे शक्ति- प्रदर्शन में बदल दिया।
अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व शिक्षक आमदार नागो गाणार के हाथों हुआ। राज्य के अध्यक्ष वेणूनाथ कडू की प्रमुख उपस्थिति रही । नागो गाणार ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई नीति सामने नहीं आई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ अधिकारी मनमाने निर्णय ले रहे हैं। टीईटी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका विचाराधीन है और अंतिम फैसला हो तक शिक्षकों पर दबाव अन्यायपूर्ण है। महामंत्री शिवनाथ दराडे ने सभी शिक्षकों से गुटबाजी छोड़कर एक मंच पर आने की अपील की।

TET के खिलाफ खुला ऐलान,पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *