महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लडें
राज्याध्यक्ष वेणुनाथ कडू की जानकारी
प्रतिनिधि / दि. १६
अमरावती- अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ संलग्न महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद अमरावती विभाग की महत्वपूर्ण बैठक रविवार १४ दिसंबर की | सुबह ११ बजे महिला विद्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक का आयोजन विभाग कार्यवाह डॉ. सुमित पवार ने किया था.
इस बैठक में अमरावती विभाग के पाचों जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव क| समीक्षा लेना तथा चुनाव लडने संदर्भ में निर्णय लेने के लिए राज्याध्यक्ष वेणुनाथ कडू की सूचनानुसार यह बैठक बुलाई गई थी. बैठक में सर्वानुमते निर्णय लेकर महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद २०२६ के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अमरावती विभाग के चुनाव लडने का स्पष्ट हुआ. उसी प्रकार योग्य उम्मीदवार की जांच कर जल्द ही उम्मीदवार घोषित किया जायेगा. ऐसी जानकारी राज्याध्यक्ष वेणुनाथ कडू व कार्याध्यक्ष पूर्व विधायक नागो गाणार ने दी. इस बैठक में राज्याध्यक्ष वेणुनाथ कडू, पूर्व विधायक नागो गाणार, राजेंद्र चोथवे, राजकुमार बोनकिले, पूजाताई चौधरी, नंदू वातकर, रमेश चांदुरकर, शंकरराव पुंड, राजेंद्र गुजरे, डॉ. आशीष निमकर, सुदेशकुमार पाटिल, संजय रामावत, नीलेश बोडके, योगेश बुधवानी, अंकुश गणगणे, मनोज भडके, अशोक रहाटे, प्रकाश राखुंडे, विनय अंबादे, संतोष पवार, राजेश मदने, अमोल काटेकर, जयश्री पांडे, प्राजक्ता पेलगाडे, दिपाली सव्वालाखे, सुधीर अवघड, आशीष लाडोले, दिलीप इखार, उमेश लाखे, अनुप बोराडे, मोरेश्वर इंगले, नितीन बोचरे, सुधाकर काले, सचिन देशपांडे, सुधीर कानतोडे इन प्रमुख पदाधिकारियों सहित जिला तहसील अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे.
