महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद
शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग

लोकमत समाचार सेवा
छत्रपति संभाजीनगर: शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद ने मंगलवार को शिक्षा उपसंचालक अनिल साबले को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप काला फीता भी लगाया था.

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि राज्य सरकार के वित्त विभाग 31 अक्तूबर 2005 को जारी शासनादेश को रद्द कर राज्य के शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना जारी करें. इस दौरान संगठन के पदाधिकारी सुरेश पठाडे, अनिल घायवट, गणेश पवार, विजय फरकाड़े, चंद्रकांत चव्हाण, हेमंत साली, मनोज चव्हाण, स्वाति मुले आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *